Pilibhit Accident : सड़क हादसे में पिता- पुत्र और मां की मौत, घर का खेवनहार था प्रवीण

शाहजहांपुर जनपद की पुवायां तहसील क्षेत्र के गांव टकेली निवासी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार की बहन पीलीभीत के गांव गुलड़िया निवासी कुंती देवी के यहां एक सप्ताह पूर्व पौ

Sep 12, 2025 - 17:48
 0  112
Pilibhit Accident : सड़क हादसे में पिता- पुत्र और मां की मौत, घर का खेवनहार था प्रवीण
सड़क हादसे में पिता- पुत्र और मां की मौत, घर का खेवनहार था प्रवीण

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : होनी को क्या मंजूर है इसको कोई भी नहीं जानता तो भला अपनी 60 वर्षीय मां और 11 वर्षीय पुत्र के साथ अपनी बहन के घर उसके पौत्र की मौत का दुख जताने के लिए एक बाइक पर सवार होकर घर का खेवनहार प्रवीण को इस बात का आभास कैसे होता है कि उसके साथ भी ऐसी अनहोनी होने वाली है जिससे उसके परिवार की तीन पीढियां का समापन एक साथ हो जाएगा।

शाहजहांपुर जनपद की पुवायां तहसील क्षेत्र के गांव टकेली निवासी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार की बहन पीलीभीत के गांव गुलड़िया निवासी कुंती देवी के यहां एक सप्ताह पूर्व पौत्र का जन्म हुआ था। जिसकी मौत हो गई थी मौत का समाचार सुनकर प्रवीण अपनी मां सुशीला देवी और पुत्र यश के साथ बाइक से बहन के घर दुख जताने के लिए गांव गुलड़िया गया था। गुरुवार को लौटते समय थाना बीसलपुर क्षेत्र में दियूरिया कलां रोड पर गांव मानपुर और बिरसिंहपुर के बीच उसकी बाइक में एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुशील देवी और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत यश गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस द्वारा बीसलपुर के सीएचसी लाया पर यहां उसकी भी सांसें थम गई। एक साथ हुए इतने बड़े दर्दनाक हादसे से लोगों की रुह कांप गई।

गांव वालों के मुताबिक सात वर्ष पहले प्रवीण के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में केवल अब पत्नी आरती और आठ वर्षीय पुत्री सोनम ही बची हैं । उनके सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई। प्रवीण ही केवल अपने परिवार का एकमात्र सहारा था उसके पास केवल एक बीघा जमीन थी उसमें खेती और मजदूरी करके वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। प्रवीण की पत्नी आरती पुत्री सोनम और बहन का रो रो हाल बुरा हाल हो रहा है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बयान, कहा – 1947 में भारत को तोड़ने की हुई थी साजिश, 2025 में भी कुछ लोग कर रहे हैं कोशिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow