Pilibhit : बाघ एक्सप्रेस पहुंची ग्राम- पंडरी और चौड़ाखेड़ा, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मानव- वन्यजीव सहअस्तित्व के बारे में बताया
कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बाघ एक्सप्रेस में लगी टीवी के माध्यम से मानव और वन्यजीवो के सहअस्तित्व से जुड़ी छोटी-छोटी फिल्म,
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत - उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : मानव और वन्यजीवों के सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही "बाघ एक्सप्रेस" जागरूकता अभियान के तहत अभियान ग्राम पंडरी और चौड़ाखेड़ा में पहुंचा। लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और एम थ्री एम फाउंडेशन के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बाघ एक्सप्रेस में लगी टीवी के माध्यम से मानव और वन्यजीवो के सहअस्तित्व से जुड़ी छोटी-छोटी फिल्म, नुक्कड़ नाटक और संवाद सत्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों को वन्यजीव संरक्षण और उनके साथ सामंजस्य पूर्ण जीवन जीने के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन बाघ मित्र राजीव कुमार के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में बाघ मित्र सुमित्रा सिंह, एकमजीत सिंह, राजीव कुमार बाबूराम नरेश कुमार रामदयाल कृष्णा मंडल अशोक कुमार, वन स्टाफ महोफ रेंज से फॉरेस्टर शंकर सिंह, कुमारी योगिता, श्रीपाल, भूपराम, सामाजिक वानिकी से धर्मेंद्र कुमार और नेचर गाइड कुसुम सिंह, सुग्रीव सिंह, संजीव कुमार मौजूद रहे। इस पहल के तहत कलाकारों ने रोचक और शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिनमें वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा, मानवीय गतिविधियों के कारण बढ़ते खतरे और बाघों सहित अन्य वन्यजीवों के संरक्षण की जरूरत पर प्रकाश डाला गया।
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और किसानों, महिलाओं बच्चों और युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के उपरांत वन जीवो से सुरक्षा हेतु कौन-कौन से उपाय करने चाहिए उससे संबंधित पंपलेट भी लोगों को वितरित किए गए, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि "बाघ एक्सप्रेस" का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि लोगों को वन्यजीवों के साथ सुरक्षित और सकारात्मक संबंध बनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
What's Your Reaction?











