Hardoi : बिलग्राम के सुभाष पार्क में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन
शोभायात्रा में अघोरियों का अखाड़ा और बंदरों के समूह ने सभी का ध्यान खींचा। श्रद्धालुओं ने इनकी खूब प्रशंसा की। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति भजनों के साथ भक्त नाच
बिलग्राम नगर के सुभाष पार्क में गजानन सेवा समिति द्वारा दसवां गणेश महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह आचार्य नवनीत द्विवेदी ने हवन का आयोजन किया। हवन के बाद "गणपति बप्पा मोरया" और "जय गणेश" के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद शोभायात्रा सुभाष पार्क से शुरू हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सदर बाजार पहुंची। शोभायात्रा में दुर्गा, भारत माता और हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
शोभायात्रा में अघोरियों का अखाड़ा और बंदरों के समूह ने सभी का ध्यान खींचा। श्रद्धालुओं ने इनकी खूब प्रशंसा की। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति भजनों के साथ भक्त नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने एकजुट होकर एकता की मिसाल पेश की। काजीपुरा के समाजसेवी रज्जन खान उर्फ राजू खान और उनकी टीम ने गजानन सेवा समिति के सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत किया।
आयोजन को सफल बनाने में गजानन सेवा समिति के अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, शिवम, स्पर्श, विवेक, संदीप, आयुष, जगदीश और राजकुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की थी। उपजिलाधिकारी एन राम, क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह और थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने शोभायात्रा मार्गों पर अपनी मौजूदगी सुनिश्चित कर व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखी।
Also Click : Hardoi : हरदोई में चार गंभीर घटनाओं पर पुलिस ने कहा- निष्पक्ष हो रही जांच और कार्रवाई, जनता का भरोसा रहेगा बरक़रार
What's Your Reaction?











