Sambhal : सम्भल में आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बयान, कहा – 1947 में भारत को तोड़ने की हुई थी साजिश, 2025 में भी कुछ लोग कर रहे हैं कोशिश

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने हर भारतीय से यह फिल्म देखने की अपी

Sep 12, 2025 - 13:34
 0  81
Sambhal : सम्भल में आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बयान, कहा – 1947 में भारत को तोड़ने की हुई थी साजिश, 2025 में भी कुछ लोग कर रहे हैं कोशिश
सम्भल में आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बयान, कहा – 1947 में भारत को तोड़ने की हुई थी साजिश, 2025 में भी कुछ लोग कर रहे हैं कोशिश

Repor : उवैस दानिश, सम्भल

चंदौसी में ऑनलाइन बंगाल फाइल्स फिल्म देखने के बाद कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म निर्माता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म बंगाल का सच देश के सामने लाने का साहसिक प्रयास है। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री न होते तो यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाती।उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने हर भारतीय से यह फिल्म देखने की अपील की और कहा कि बंगाल फाइल्स हर देशवासी को सच्चाई से रूबरू कराती है। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा, “1947 में भारत को तोड़ने की साजिश हुई थी और आज 2025 में भी कुछ लोग भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में हमें जागरूक होना होगा और देश की एकता को बनाए रखना होगा।” उन्होंने सम्भल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भी कई सच हैं जो सामने नहीं आ पाए हैं। उन्होंने मांग की कि सम्भल फाइल्स फिल्म बनाई जानी चाहिए, जिससे सम्भल के सच को भी देश के सामने लाया जा सके। फिल्म देखने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने वंदेमातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।

Also Click : Hardoi : सांडी में मस्जिद की जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow