Hardoi : सांडी में मस्जिद की जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

स्थिति की जानकारी मिलते ही सांडी थाना प्रभारी राकेश यादव मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में

By INA News Desk
Sep 12, 2025 - 00:45
105 Views
Hardoi : सांडी में मस्जिद की जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति
सांडी में मस्जिद की जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई : जिले के सांडी कस्बे में गल्ला मंडी के पास स्थित मस्जिद की जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के आदेश पर स्वामी दयाल पेट्रोल पंप से गल्ला मंडी तक 259 मीटर लंबी जल निकासी योजना के तहत नाले की खुदाई का काम शुरू किया गया था। इस परियोजना की अनुमानित लागत 39 लाख रुपये है। खुदाई के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन जब काम मस्जिद की जमीन के पास पहुंचा, तो एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर नगर पालिका ने तुरंत निर्माण कार्य रोक दिया।

स्थिति की जानकारी मिलते ही सांडी थाना प्रभारी राकेश यादव मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और फिलहाल निर्माण कार्य को पूरी तरह से रोक दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने बताया कि जूनियर इंजीनियर ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले दोनों पक्षों से सहमति नहीं ली थी, और यह कार्य उनकी जानकारी के बिना शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सहमति बनने के बाद ही आगे का काम शुरू होगा।

थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनी हुई है और किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

Also Click : Delhi : कृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने दायर की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement