Ballia : जन समस्याओं को लेकर S.E कार्यालय पहुंचना भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर को पडा भारी, रिपोर्ट दर्ज, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- विद्युत विभाग भ्रष्टतम
अधिशासी अभियन्ता का आरोप है कि सागर पाली निवासी मुन्ना बहादुर अपने बीस पच्चीस साथियो के साथ उनके चैम्बर मे घुसे और शोर शराब के साथ गाली देने लगे
Report- S.Asif Hussain Zaidi
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर को क्षेत्र की बिजली समस्या से विभागीय उच्च अधिकारी को अवगत कराना महंगा पड़ गया, आरोप है कि क्षेत्र की बेपटरी बिजली की समस्या को लेकर विभागीय अधिशासी अभियन्ता लाल सिंह के चैम्बर में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रिय कार्यकर्ता सागर पाली निवासी मुन्ना बहादुर सिंह की अधिशासी अभिन्ता और उनके लोगो ने गाली गलौज के साथ प्राणघातक हमला कर उन्हे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिनका जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है।जबकि अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय की तहरीर सदर कोतवाली में मुन्ना बहादुर के खिलाफ सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया।
इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता का आरोप है कि सागर पाली निवासी मुन्ना बहादुर अपने बीस पच्चीस साथियो के साथ उनके चैम्बर मे घुसे और शोर शराब के साथ गाली देने लगे और तोड़फोड करने के साथ ही विभागीय कागजात को फाड़ते हुए मुझ पर हमला कर दिये। उनके विरुद्ध विधिक काररवायी की जा रही है। इस सम्बन्ध में घायल मुन्ना बहादुर का आरोप है कि हमारे क्षेत्र के सागर पाली,अराजी माफी सागरपाली,आदर्श नगर,बघेजी थमनपुरा,रटटू चक सहित दर्जनो गांव में 2017से एक सप्ताह रात में एक सप्ताह दिन मे बिजली की आपूर्ती किसी तरह की जा रही है, इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो से मिलता रहा,लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
कल शाम को बिजली गुल होने से नाराज होकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूर्व विधायक स्व.गौरी भाईया की प्रतिमा के पास मुन्ना बहादुर के नेतृत्व में सैकडो ग्रामीण धरने पर बैठ गये। जिसे लेकर अधिशासी अभियन्ता नाराज हो गये और जैसे ही मै उनसे मिलने गया तो अधिशासी अभियन्ता गाली गलौज के बाद हातापाई करने लगे इसी बीच उनके कुछ अन्य लोगो ने मुन्ना बहादुर पर जान लेवा हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।मुन्ना के लिए जनसमस्या के समाधान का प्रयास काफी महंगा पड़ गया।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ऐसे अधिकारी के विरूद्ध न्याय संगत काररवायी करने और मुन्ना बहादुर के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है। इस संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि शनिवार की दोपहर मुन्ना बहादुर अपने 20 25 साथियों के साथ उनके अधिशासी अभियंता के चेंबर में घुस गए और दुर्व्यवहार करते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने लगे, अधिशासी अभियंता की तारीफ पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तो वही इस संबंध में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारियों का आचरण भ्रष्टतम है, अब कोई जनप्रतिनिधि जन समस्या उनके पास लेकर जाएगा तो यह लोग मारपीट भी करेंगे और मुकदमा भी दर्ज करेंगे।
Also Click : Sitapur : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने वेद मंत्रो के साथ तीर्थ का विधि-विधान के साथ पूजन किया
What's Your Reaction?











