Sitapur : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने वेद मंत्रो के साथ तीर्थ का विधि-विधान के साथ पूजन किया

उसके बाद व्यास गद्दी का दर्शन पूजन किया फिर हनुमानगढ़ का दर्शन किया जहां बड़े महंत बजरंगदास, महंत पवन दास के द्वारा विधिवत से हनुमान जी का पूजन कराया गया वहां

By INA News Desk
Aug 23, 2025 - 20:23
96 Views
Sitapur : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने वेद मंत्रो के साथ तीर्थ का विधि-विधान के साथ पूजन किया
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने वेद मंत्रो के साथ तीर्थ का विधि-विधान के साथ पूजन किया

Report : सुरेन्द्र मोठी INA न्यूज़ नीमसार

नैमिषारण्य- सीतापुर : आज अमावस्या पर्व पर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायाधीश सौरभ लवानिया सहित नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचकर तीर्थ के प्रमुख मंदिरो का दर्शन पूजन कियाl सर्वप्रथम चक्र तीर्थ पर पहुंचे जहाँ प्रधानपुजारी राज नारायण पाण्डेय, पुजारी सचिन शास्त्री द्वारा तीर्थ के महत्व से परिचय कराया गया, वेद मंत्रो के साथ तीर्थ का विधिविधान से पूजन किया प्रधान पुजारी द्वारा सभी को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया गयाlउसके बाद व्यास गद्दी का दर्शन पूजन किया फिर हनुमानगढ़ का दर्शन किया जहां बड़े महंत बजरंगदास, महंत पवन दास के द्वारा विधिवत से हनुमान जी का पूजन कराया गया वहां से न्यायमूर्ति का अमला ललिता देवी मंदिर पहुंचा जहां प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री, पुजारी अटल बिहारी शास्त्री, पुजारी भास्कर शास्त्री पुजारी लाल बिहारी शास्त्री द्वारा माता का पूजन कराया गया और माता की चुनरी भेंट की गईl

वहीं माता के हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की और मंदिर का परिक्रमा कियाl इस अवसर पर जिला न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना, एडीजे भागीरथ वर्मा, एडीजे नरेंद्र नाथ त्रिपाठी,डीएम अभिषेक आनंद,एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीओ आलोक कुमार, थाना प्रभारी पंकज तिवारी चौकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी मौजूद रहेl

Also Click : Hardoi : टी.बी. की बीमारी से हुई महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया मार डालने का आरोप, पुलिस ने कहा, आरोप निराधार 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow