Sitapur : विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य के प्राचीन देवदेवेश्वर मंदिर के घाट पर राजस्थान से आये दो श्रद्धालु की हुई चोरी 

भादों माह की अमावस्या के शनिवार दिन की हैं। बता दे कि राजस्थान से आये श्रद्धालु महावीर प्रसाद कुमावत पुत्र केशा राम निवासी ग्राम चुन्गारियो की थाणी,हरितपुरा,एवं ए

By INA News Desk
Aug 23, 2025 - 20:27
148 Views
Sitapur : विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य के प्राचीन देवदेवेश्वर मंदिर के घाट पर राजस्थान से आये दो श्रद्धालु की हुई चोरी 
विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य के प्राचीन देवदेवेश्वर मंदिर के घाट पर राजस्थान से आये दो श्रद्धालु की हुई चोरी 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र मोठी INA न्यूज़ नीमसार

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य के प्राचीन देवदेवेश्वर मंदिर के घाट से दो श्रद्धालु का मोबाइल एवं पर्स व पर्स में रखे आधार कार्ड व लगभग 6000 रुपए उसके चोरी हो गए। श्रद्धालु ने इस मामले की शिकायत थाना पर की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

घटना आज भादों माह की अमावस्या के शनिवार दिन की हैं। बता दे कि राजस्थान से आये श्रद्धालु महावीर प्रसाद कुमावत पुत्र केशा राम निवासी ग्राम चुन्गारियो की थाणी,हरितपुरा,एवं एक महिला श्रद्धालु जिसका नाम राधा देवी पत्नी रतन लाल शर्मा बुड़ाशु रोड़ कुचामन सिटी जिला नागौर राजस्थान से अपने पति व साथियों के साथ नैमिषारण्य दर्शन करने को आये हुआ थे।

दोनों श्रद्धालु आज सुबह अपने साथियों के साथ देवदेवेश्वर मंदिर के घाट पर स्नान आदि दर्शन करने गया हुआ था जहा पर पीड़ित दोनों श्रद्धालु स्नान करने के बाद जब ऊपर घाट पर अपने कपड़ों के पास पहुचे तो उसके कपड़ों के पास रखा मोबाइल व पर्स एवं पर्स में आधार कार्ड व 6000 रुपए एवं उन्ही के साथ में एक महिला श्रद्धालु का पर्स व पर्स में रखे 20000 रुपए गायब हो गए।

श्रद्धालु ने घाट पर काफी देर तक खोजबीन की पर उसका मोबाइल व पर्स नहीं मिला। दोनों श्रद्धालु अपने साथियों के साथ भादों की अमावस्या पर्व पर नैमिषारण्य दर्शन करने को आये थे। थाने पर माजूद पुलिस कर्मी ने कहा कि उपरोक्त घटना की शिकायत मिली है प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Sitapur : भाद्रपद के शनिश्चरी अमावस्या पर्व पर नैमिषारण्य में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow