Balrampur : पुलिस ने 132 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर लौटाए, कीमत करीब 25 लाख रुपये

एसपी विकास कुमार ने बताया कि भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल और यूपी कॉप ऐप पर दर्ज शिकायतों के आधार पर इन मोबाइलों को निगरानी में लिया गया। पुलिस की टी

By INA News Desk
Jan 20, 2026 - 23:54
113 Views
Balrampur : पुलिस ने 132 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर लौटाए, कीमत करीब 25 लाख रुपये
Balrampur : पुलिस ने 132 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर लौटाए, कीमत करीब 25 लाख रुपये
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस की साइबर सेल और संचार साथी पोर्टल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 132 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और थानों की संचार साथी पोर्टल टीमों ने तकनीकी तरीके से इन फोनों को ट्रैक किया।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल और यूपी कॉप ऐप पर दर्ज शिकायतों के आधार पर इन मोबाइलों को निगरानी में लिया गया। पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत से विभिन्न इलाकों से 132 स्मार्टफोन बरामद किए। महीनों पहले खोए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। मोबाइल मालिकों ने बलरामपुर पुलिस और साइबर टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस काम से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।

एसपी ने कहा कि बरामदगी में लगी साइबर सेल और संचार साथी पोर्टल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत संचार साथी पोर्टल या यूपी कॉप ऐप पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement