Deoband : चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर पथराव, भागकर बचाई जान

जेई अजीत कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया गया कि चेकिंग करने गांव में गए थे, इसी दौरान लोगों ने गाली गलौज करते हुए टीम पर पथराव करना शुरु कर दिया, उन्होंने भागकर जा

Feb 24, 2026 - 20:53
 0  5
Deoband : चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर पथराव, भागकर बचाई जान
Deoband : चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर पथराव, भागकर बचाई जान
  • बास्तम गांव का मामला, निगम अधिकारी और ग्रामीण की ओर से दी गई तहरीर

देवबंद। क्षेत्र के कुलसत गांव में चेकिंग के लिए पहुंची विद्युत निगम की टीम पर पथराव हो गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। वहीं, दूसरी ओर एक ग्रामीण ने भी टीम पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता अजीत कुमार मंगलवार को टीम के साथ कुलसत गांव में चेकिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम का विरोध करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं विरोध कर रहे लोगों की ओर से एक छत से टीम पर पत्थर भी फेंके गए। टीम वहां से बामुश्किल जान बचाकर निकली। टीम पर पत्थर फेंके जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

जेई अजीत कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया गया कि चेकिंग करने गांव में गए थे, इसी दौरान लोगों ने गाली गलौज करते हुए टीम पर पथराव करना शुरु कर दिया, उन्होंने भागकर जान बचाई। वहीं, कुलसत गांव निवासी प्रशांत ने भी जेई अजीत कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि पत्नी घर में अकेली थी, इस दौरान जेई और लाइनमैन समेत कई लोग घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। जब वह घर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow