अयोध्या में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार गोल्फ कार्ट पलटने से श्रद्धालुओं के हाथ-पैर टूटे, चालक फरार। 

रामनगरी के धर्म पथ पर रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित संचालन के कारण श्रद्धालुओं से भरी गोल्फ कार्ट अचानक

Mar 1, 2026 - 23:54
54 Views
अयोध्या में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार गोल्फ कार्ट पलटने से श्रद्धालुओं के हाथ-पैर टूटे, चालक फरार। 
अयोध्या में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार गोल्फ कार्ट पलटने से श्रद्धालुओं के हाथ-पैर टूटे, चालक फरार। 

अयोध्या। रामनगरी के धर्म पथ पर रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित संचालन के कारण श्रद्धालुओं से भरी गोल्फ कार्ट अचानक पलट गई, जिससे कई लोगों के हाथ-पैर टूट गए और कई श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोल्फ कार्ट वाहन मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रद्धालुओं में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो दर्शन के लिए आए थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपथ और धर्मपथ पर इन दिनों बिना रजिस्ट्रेशन और बीमा के सैकड़ों गोल्फ कार्ट संचालित हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।परिवहन विभाग का तर्क है कि चूंकि इन गोल्फ कार्ट का विधिवत पंजीकरण नहीं है, इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं है। वहीं यातायात पुलिस भी रजिस्ट्रेशन और बीमा न होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती दिख रही है। नतीजतन, दुर्घटना होने पर न तो पीड़ितों को बीमा का लाभ मिल पाता है और न ही जिम्मेदारी तय हो पाती है। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा एसएसपी और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संचालन की सूची उपलब्ध कराई गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया जा सका है।राम पथ पर पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के मामलों में भी पीड़ितों को न तो मुआवजा मिला और न ही एफआईआर दर्ज हो सकी। इस बार के हादसे ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और अवैध संचालन के मुद्दे को उजागर कर दिया है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में सख्त कदम उठाता है या फिर प्रभावशाली ठेकेदारों के दबाव में कार्रवाई टालता रहता है।वही नयाघाट चौकी प्रभारी प्रवीण का कहना है कि तीन लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बनारस हायर सेंटर रिफर करा लिया गया है मौके से चालक फरार है,प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली तकदीर: आजमगढ़ के अविनाश ने बनाई डिजिटल लाइब्रेरी चेन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow