आगरा में STF और पुलिस की मुठभेड़: ₹50 हजार का इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू मौत के घाट उतरा। 

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू के साथ

Feb 28, 2026 - 13:31
82 Views
आगरा में STF और पुलिस की मुठभेड़: ₹50 हजार का इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू मौत के घाट उतरा। 
आगरा में STF और पुलिस की मुठभेड़: ₹50 हजार का इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू मौत के घाट उतरा। 

आगरा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल बदमाश को उपचार के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  •  ₹50 हजार का इनामी और रंगदारी में वांछित था 

मृतक की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम, निवासी सिरौली थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज क्षेत्र में दर्ज रंगदारी के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था।

  •  कुख्यात गैंग का सक्रिय शूटर 

पुलिस के अनुसार पवन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रणदीप भाटी – अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर था। उसके खिलाफ हत्या के चार, रंगदारी के दो सहित कुल 18 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

  •  जेल में बना नए गैंग से संपर्क 

जेल में रहने के दौरान उसका संपर्क हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से हुआ था। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने फिर से रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। पुलिस को आशंका है कि वह इस गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदातों की तैयारी कर रहा था।

  •  मुठभेड़ में बरामद हुई लूटी गई पिस्टल 

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम पिस्टल, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि यह पिस्टल वर्ष 2016 में गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र में एडीजे की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है।

  •  पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक STF और आगरा पुलिस को बदमाश की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  •  गैंग नेटवर्क की जांच जारी 

पुलिस अब मृतक बदमाश के आपराधिक नेटवर्क, उसके साथियों और गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Also Read- मेरठ के रामराज में दिनदहाड़े हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप धीमान गिरफ्तार, गन्ने के खेत में दो तमंचे तानकर घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद किया सरेंडर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow