Ballia: मुठभेड़ में शातिर बदमाश दिलीप साहनी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

जनपद बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश दिलीप साहनी

Feb 17, 2026 - 13:02
62 Views
Ballia: मुठभेड़ में शातिर बदमाश दिलीप साहनी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।
मुठभेड़ में शातिर बदमाश दिलीप साहनी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

Report- SYED ASIF HUSSAIN ZAIDI

बलिया: जनपद बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश दिलीप साहनी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

ऐसे हुई मुठभेड़

दिनांक 16 फरवरी 2026 को करीब 11:30 बजे बांसडीह से सारंगपुर मार्ग पर महुआ मोड़ के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और सड़क किनारे फिसलकर गिर गया।

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • नाम: दिलीप साहनी

  • पिता का नाम: मन बहादुर साहनी

  • निवासी: दुही मुसी, थाना बांसडीह, बलिया

  • उम्र: लगभग 31 वर्ष

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 11 फरवरी 2026 को पवन कुमार की मोटरसाइकिल झांसा देकर चोरी की थी।

बरामदगी

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने—

  • चोरी की मोटरसाइकिल

  • एक अवैध तमंचा (.315 बोर)

  • एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)

  • एक खोखा कारतूस (.315 बोर)

बरामद किया है।

इलाज जारी, आगे की कार्रवाई

घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read- Ballia : रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त कार्रवाई में हत्या में वांछित दो बदमाशों समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow