Bajpur : महिला ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोतवाली में दी तहरीर

मंदिर निर्माण कार्य में अनियमिताओं एवं धांधली को लेकर जांच कराने के लिए एसडीम डॉ अमृता शर्मा को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया अशोक कुमार द्वारा जांच को

Mar 1, 2026 - 14:02
 0  9
Bajpur : महिला ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोतवाली में दी तहरीर
Bajpur : महिला ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोतवाली में दी तहरीर

ट्रैक्टर ट्राली में भरकर महिलाएं और पुरुष कोतवाली पहुंचे एसएसआई को कराया घटना से अवगत निष्पक्ष जांच कर होगी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम बहादुरगंज की चंद्रावती कोतवाली में पहुंचकर एसआई कुसुम रावत को तहरीर देकर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी जिसको लेकर दूसरे पक्ष के आक्रोशित महिलाएं और पुरुषों ट्रैक्टर ट्राली में भरकर कोतवाली पहुंचे उन्होंने एसएसआई विक्रम धामी को पूरी घटना से अवगत कराया जिस पर एसएसआई विक्रम धामी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बहादुरगंज निवासी ओमप्रकाश ने बताया गदरपुर विधानसभा विधायक अरविंद पांडे द्वारा विधायक निधि से 18 लाख रुपए मंदिर निर्माण कराने के लिए दिया था।

जिसमें मंदिर निर्माण कार्य में अनियमिताओं एवं धांधली को लेकर जांच कराने के लिए एसडीम डॉ अमृता शर्मा को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया अशोक कुमार द्वारा जांच को बाधित करने के लिए छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं है पूरा गांव एक तरफ है।पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्तमान में ठेकेदार है इनके मंदिर के निर्माण कार्य किए गए। महिलाओं ने आरोप लगाया इनके द्वारा मंदिर में ताला लगा दिया गया और मंदिर में पुराना रेता बजरी लगाकर निर्माण कराया गया।

जिससे मंदिर के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण इससे हिसाब मांग रहे हैं।जिसको लेकर इनके द्वारा छेड़छाड़ मारपीट का षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने पुलिस को बताया की निर्माण कार्यों की जांच करा कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए सभी ग्रामीण यही मांग कर रहे हैं। वही ठेकेदार अशोक कुमार द्वारा ग्रामीणों के लगाए गए आरोपों को निराधार बताया उन्होंने कहा की गुणवत्ता के साथ मंदिर निर्माण कार्य कराए गए हैं। इस मौके पर पम्मी ठाकुर, कांति,शांति देवी,पायल,हीरा देवी,हरि सिंह, धर्मेंद्र,नीरज,धनीराम,सुमित,हरि सिंह,राजू सिंह,कुलदीप सिंह,प्रमोद आदि थे।

Also Click : शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow