Sambhal: सम्भल में गगन यादव का बड़ा खुलासा: 'मेरी गिरफ्तारी सपा ने कराई, भाजपा ने नहीं'।

अहीर रेजिमेंट आंदोलन के अगुवा गगन यादव ने सम्भल पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया और समाजवादी पार्टी

Mar 1, 2026 - 19:14
54 Views
Sambhal: सम्भल में गगन यादव का बड़ा खुलासा: 'मेरी गिरफ्तारी सपा ने कराई, भाजपा ने नहीं'।
गगन यादव, अहीर रेजिमेंट आंदोलन

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: अहीर रेजिमेंट आंदोलन के अगुवा गगन यादव ने सम्भल पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। धनारी में पूर्व सांसद डीपी यादव के फार्म हाउस पर आयोजित कृषक गोष्ठी में पहली बार खुलकर बोले गगन यादव ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी न तो अहीर रेजिमेंट आंदोलन में हुई और न ही कथित ‘चोटी कांड’ में, बल्कि एक अन्य प्रकरण में उन्हें निशाना बनाया गया।

गगन यादव ने दावा किया कि सरकारी कर्मचारी राजीव यादव सुसाइड केस में इटावा जाने के ऐलान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामगोपाल यादव के करीबी शिंटू गुप्ता के खिलाफ आवाज उठाने और उनके खिलाफ जाने के ऐलान के बाद सपा ने उनकी गिरफ्तारी कराई, जिसे बाद में ‘चोटी कांड’ का रूप दे दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि चोटी कांड में उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

  • “भाजपा नहीं, सपा जिम्मेदार”

गगन यादव ने कहा कि यादव समाज में यह धारणा बना दी गई कि उनकी गिरफ्तारी भाजपा ने कराई, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर भाजपा गिरफ्तारी कराती तो उसी दिन कार्रवाई हो जाती, सौ दिन बाद नहीं। उन्होंने कहा, “हमारे समाज के लोग समझें कि हमें भाजपा ने नहीं, सपा ने गिरफ्तार कराया है।”

  • “सपा यादवों को आगे नहीं बढ़ने देती”

गगन यादव ने आरोप लगाया कि जो भी यादव नेता आगे बढ़ने की कोशिश करेगा, सपा उसके साथ यही व्यवहार करेगी। उन्होंने कहा कि सपा किसी भी यादव को अपने नेतृत्व के समानांतर खड़ा नहीं होने देना चाहती। उन्होंने याद दिलाया कि 2019 में उन्होंने पूरे प्रदेश में पांच सीटों पर अपने खर्चे से सपा का प्रचार किया और उस समय वे अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें “दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंका।”

  • सपा को चेतावनी

गगन यादव ने सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यादव समाज किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है। समाज को अपनी ताकत और राजनीतिक समझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

Also Read- मुंबई में भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर किया उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow