Shravasti: श्रावस्ती में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा, कड़े सुरक्षा इंतजाम।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंच रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 20:49
852 Views
Shravasti: श्रावस्ती में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा, कड़े सुरक्षा इंतजाम।
श्रावस्ती में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा, कड़े सुरक्षा इंतजाम।
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंच रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। अचानक तय हुए इस दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया, हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली गई हैं।

DM और SP कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए

डिप्टी सीएम का आगमन सुबह 10:25 बजे बौद्ध तपोस्थली कटरा जेतवन में होगा, जहां वे दर्शन–पूजन करेंगे। इसके बाद 11:25 बजे भिनगा स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा किए जाने की संभावना है। दोपहर 12:30 बजे उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे, जहां जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा करेंगे।

अपने दौरे के अंतिम चरण में डिप्टी सीएम दोपहर 2:30 बजे ब्लॉक सिरसिया के ग्राम कटकुइयां पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना करेंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए ज़ेड प्लस सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Also Read- Lucknow: राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीक- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement