Mussoorie : मसूरी में अटल जयंती पर श्रद्धांजलि, विंटर कार्निवाल अटल जी को समर्पित
मंत्री जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता के साथ कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद जवानों को सम्मान देने और प्रधानमंत्री
रिपोर्ट : सुनील सोनकर
मसूरी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अटल उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे मसूरी विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे इस वर्ष अटल जी की स्मृति को समर्पित किया गया है।
मंत्री जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता के साथ कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद जवानों को सम्मान देने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाएं उनकी दूरदर्शिता का उदाहरण हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पहले मंत्री जोशी ने नगर पालिका कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विंटर कार्निवाल और नववर्ष के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अव्यवस्थित वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मसूरी विंटर कार्निवाल 24 से 29 दिसंबर तक चल रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड फेस्टिवल और अन्य आयोजन शामिल हैं। यह कार्निवाल उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
Also Click : Hardoi : हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम चक में रात्रि चौपाल की
What's Your Reaction?









