Mussoorie : मसूरी माल रोड से पटरी हटाने की सख्त कार्रवाई, व्यापारियों का सामान जब्त

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों ने पटरी व्यापारियों से बातचीत की और

Dec 21, 2025 - 21:14
 0  32
Mussoorie : मसूरी माल रोड से पटरी हटाने की सख्त कार्रवाई, व्यापारियों का सामान जब्त

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी की प्रमुख माल रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर वर्षों से लगी पटरी दुकानों को हटाया। इस दौरान पटरी व्यापारियों का सामान जब्त किया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि अब माल रोड पर किसी भी तरह की पटरी लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों ने पटरी व्यापारियों से बातचीत की और प्रशासन के फैसले की जानकारी दी।

प्रशासन ने पटरी व्यापारियों के हित में शहर में पांच वेंडर जोन चिन्हित किए हैं। चयनित व्यापारियों को इन जोनों में जगह दी गई है। अब सभी पटरी वाले केवल इन्हीं जगहों पर दुकान लगाएंगे। माल रोड पर कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अधिशासी अधिकारी गौरव भसीम ने बताया कि माल रोड मसूरी की सबसे व्यस्त सड़क है, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता था और शहर की सुंदरता भी खराब हो रही थी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही माल रोड पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर भी चालान काटे गए और कुछ वाहनों को हटवाया गया। प्रशासन का कहना है कि माल रोड को जाम मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।स्थानीय लोग और पर्यटकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे पैदल चलने में सुविधा होगी और मसूरी की खूबसूरती बनी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow