Sitapur : लहरपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, नौ दुकानें ध्वस्त कर भूमि कब्जामुक्त

तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व टीम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर कसरैला पुल के पास हुसैनवापुर

Dec 21, 2025 - 21:09
37 Views
Sitapur : लहरपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, नौ दुकानें ध्वस्त कर भूमि कब्जामुक्त
Sitapur : लहरपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, नौ दुकानें ध्वस्त कर भूमि कब्जामुक्त

लहरपुर-सीतापुर। तहसील प्रशासन ने सड़क और बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनी नौ दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व टीम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर कसरैला पुल के पास हुसैनवापुर मजरा मदनापुर में गाटा संख्या 1054/1.718 जो राजस्व रिकॉर्ड में सड़क के रूप में दर्ज है और गाटा संख्या 976 ख / 0.243 बंजर भूमि पर ये दुकानें बनी थीं।

शान मोहम्मद पुत्र अब्दुल कादिर ने सात दुकानें और रामेश्वर दयाल पुत्र महावीर ने दो दुकानें बनाकर उनमें व्यापार कर रहे थे। इन सभी को तोड़कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह भूमि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की है। कार्रवाई से सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया गया है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow