Sitapur : महोली के मस्जिद बाजार में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की, मुख्य आरोपी फरार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव का दबंग सलाउद्दीन उर्फ पंडित पुत्र हुसैनी अपने साथियों के साथ बीडीसी सदस्य महबूब आलम के घर में जबरन घुसा। वहां महिलाओं और बे

Dec 21, 2025 - 21:08
 0  22
Sitapur : महोली के मस्जिद बाजार में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की, मुख्य आरोपी फरार
Sitapur : महोली के मस्जिद बाजार में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की, मुख्य आरोपी फरार

महोली-सीतापुर। तहसील महोली के मस्जिद बाजार गांव में दबंग लोगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव का दबंग सलाउद्दीन उर्फ पंडित पुत्र हुसैनी अपने साथियों के साथ बीडीसी सदस्य महबूब आलम के घर में जबरन घुसा। वहां महिलाओं और बेटियों के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। आरोपी पक्ष ने गालियां दीं और पत्थरबाजी भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के बयान दर्ज किए। पुलिस आते ही मुख्य आरोपी सलाउद्दीन भाग निकला। उसका भाई सिराजू मौके पर पकड़ा गया। आरोपी का दामाद अंसार नशे में था और उसने भी गालियां दीं तथा पत्थर फेंके।

पीड़ितों ने अय्यूम पुत्र फकीरे, चमन पुत्र फूले, बब्बू पुत्र हुसैनी, सब्बू पुत्र हुसैनी, सिराजुद्दीन पुत्र हुसैनी और अंसार सहित अन्य लोगों पर भी मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। हंगामे में कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज कराया गया। आरोपी सलाउद्दीन ने महबूब आलम की दुकान के किरायेदार को फोन पर धमकियां भी दीं। धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास है। थाना प्रभारी रामासरे ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फरार आरोपी सलाउद्दीन सहित अन्य की तलाश जारी है।

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सलाउद्दीन और उसका गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में गुंडागर्दी, जमीन कब्जाने और धमकियां देता आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और क्षेत्र में सख्त कानून व्यवस्था की मांग की है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow