Sitapur : लहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

निरीक्षण में उन्होंने टीकाकरण, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, गर्भवती महिलाओं की जांच और पूर्ण टीकाकरण कराने के साथ स्वच्छता संबंधी निर्देश दि

By INA News Desk
Dec 21, 2025 - 21:05
37 Views
Sitapur : लहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
Sitapur : लहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
Advertisement
Advertisement

लहरपुर-सीतापुर। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश त्रिपाठी और अधीक्षक अरविंद बाजपेई ने आंगनबाड़ी केंद्र डिंगुरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने टीकाकरण, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, गर्भवती महिलाओं की जांच और पूर्ण टीकाकरण कराने के साथ स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए। इसके बाद उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। यहां लेबर रूम, नवजात देखभाल इकाई, कंगारू मदर केयर, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड रूम की जांच की। केंद्र में जन्मे बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र दिए गए तथा भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement