Sitapur : राजकीय वाहन चालक संघ सीतापुर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त राजकीय वाहन चालक संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शाखा) सीतापुर का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति

Dec 21, 2025 - 21:03
32 Views
Sitapur : राजकीय वाहन चालक संघ सीतापुर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
Sitapur : राजकीय वाहन चालक संघ सीतापुर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

सीतापुर। उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त राजकीय वाहन चालक संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शाखा) सीतापुर का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से पूरा हुआ। यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार और प्रदेश मंत्री विनोद कुमार के निर्देश तथा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की निगरानी में कराया गया।

चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। नई कार्यकारिणी इस प्रकार बनी—

अध्यक्ष : दीपक कुमार मंत्री : रवि यादव उपाध्यक्ष : राकेश कुमार संगठन मंत्री : विवेक कुमार कोषाध्यक्ष : जनार्दन कश्यप प्रचार मंत्री : प्रमोद कुमार ऑडिटर : पंकज जायसवाल

इसके अलावा प्रदेश और जिला समिति की सहमति से अशोक कुमार मिश्रा (पूर्व अध्यक्ष-प्रदेश व जिला) को सलाहकार बनाया गया। विपिन बिहारी अवस्थी और संतराम (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला सीतापुर) को भी सलाहकार मंडल में शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया और कहा कि संघ चालकों के हितों की रक्षा, काम की स्थितियों में सुधार और विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार काम करता रहेगा। चुनाव के सफल आयोजन से संघ सदस्यों में खुशी का माहौल है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow