Deoband : खेड़ामुगल में पेड़ गिरने से तीन ट्रांसफार्मर सहित बिजली के खंभे गिरे, घंटों गुल रही सप्लाई

बिजली निगम के जेई सूर्यभान प्रजापति ने बताया कि नए खंभे लगवाकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया

Dec 21, 2025 - 21:02
22 Views
Deoband : खेड़ामुगल में पेड़ गिरने से तीन ट्रांसफार्मर सहित बिजली के खंभे गिरे, घंटों गुल रही सप्लाई
प्रतीकात्मक चित्र; Deoband : खेड़ामुगल में पेड़ गिरने से तीन ट्रांसफार्मर सहित बिजली के खंभे गिरे, घंटों गुल रही सप्लाई

देवबंद। खेड़ामुगल में यूकेलिप्टस का एक पेड़ कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन पर टूटकर गिर गया। इससे सड़क किनारे लगे बिजली के तीन खंभे टूट गए और उन पर लगे तीन ट्रांसफार्मर भी धराशायी हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कई गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे तक ठप रही। ग्रामीणों ने हंगामा किया जिसके बाद बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और देर शाम नए खंभे लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई।

ग्रामीण अमित कुमार, रामेश्वर कुमार, सोनू, कुलदीप आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जिस जगह लगे हैं, उसके ठीक बगल में सरकारी राशन की दुकान है। आए दिन यहां लोगों की भीड़ रहती है, इसलिए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से ट्रांसफार्मर दूसरी जगह लगाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली निगम के जेई सूर्यभान प्रजापति ने बताया कि नए खंभे लगवाकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow