Deoband : कासिमपुरा में देवस्थान खंडित करने का आरोप, सैनी समाज का हंगामा

कासिमपुरा मार्ग स्थित अरुण सैनी की भूमि में बने देवस्थान बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिए। सैनी समाज को जब इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में

By INA News Desk
Dec 3, 2025 - 21:24
38 Views
Deoband : कासिमपुरा में देवस्थान खंडित करने का आरोप, सैनी समाज का हंगामा
Deoband : कासिमपुरा में देवस्थान खंडित करने का आरोप, सैनी समाज का हंगामा
Advertisement
Advertisement

देवबंद। कासिमपुरा स्थित सैनी समाज की भूमि में बने देवस्थान को खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे गुस्साए समाज के लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें एक प्रतिष्ठित घराने से जुड़े व्यक्ति पर मानचित्र पास कराए बिना कॉलोनी काटे जाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

कासिमपुरा मार्ग स्थित अरुण सैनी की भूमि में बने देवस्थान बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिए। सैनी समाज को जब इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और हंगामा करना शुरु कर दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। अरुण सैनी ने बताया कि वर्ष 2023 में उसने अपनी छह बीघा भूमि नगर में एक प्रतिष्ठित घराने से जुड़े व्यक्ति को बेची थी। इसमें नोटरी के जरिए 50 लाख रुपये दिए गए थे, इसके बाद उन्हें कोई रकम नहीं दी गई। भूमि विक्रेताओं ने चारों और बाउंड्री भी करा दी। आरोप लगाया कि जिन लोगों ने जमीन खरीदी है बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काट रहे हैं और वहां बने देवस्थान को हटाने का लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन पूरी रकम न मिलने के चलते उन्होंने देवस्थान नहीं हटाए। आरोप है कि मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने देवस्थान को खंडित कर दिए। बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति को जमीन बेची थी। इसमें 50 लाख रुपये दिए गए थे, जबकि शेष रकम अप्रैल माह में देनी थी। भूमि में देवस्थान बने हैं, आरोप है कि शरारती तत्वों ने उन्हें खंडित किया है, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

                                  - अभिषेत सिंह, सीओ देवबंद

Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement