Sambhal : समाजवादी पार्टी की एसआईआर समीक्षा बैठक संपन्न, असमोली विधानसभा में 96% काम पूरा

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में असमोली विधायक पिंकी यादव ने बताया कि यह समीक्षा बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित की गई है। उन्होंने क

Dec 3, 2025 - 21:28
 0  19
Sambhal : समाजवादी पार्टी की एसआईआर समीक्षा बैठक संपन्न, असमोली विधानसभा में 96% काम पूरा
Sambhal : समाजवादी पार्टी की एसआईआर समीक्षा बैठक संपन्न, असमोली विधानसभा में 96% काम पूरा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी द्वारा थाना नखासा क्षेत्र के हातिम सराय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी प्रगति और समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर शामिल हुए।उन्होंने जिले के सभी सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से एसआईआर से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और प्रगति रिपोर्ट भी जानी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्यों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

  • असमोली विधायक पिंकी यादव का बयान

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में असमोली विधायक पिंकी यादव ने बताया कि यह समीक्षा बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि कमाल अख्तर प्रभारी के रूप में सम्भल पहुंचे हैं तथा सभी विधानसभाओं के BLA और BLO के माध्यम से चल रहे वोटर सत्यापन (SIR) कार्य की समीक्षा की गई।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में कितने BLA तैयार हो चुके हैं और वे किस तरह BLO के साथ मिलकर वोटों का सत्यापन करा रहे हैं, इन सबका विस्तृत विवरण लिया गया।।

  • 90.6% काम पूरा — असमोली विधानसभा

अपनी विधानसभा में प्रगति के सवाल पर पिंकी यादव ने कहा कि मेरी विधानसभा में 90.6 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर BLO द्वारा फॉर्म वितरण न होने, अपलोडिंग में त्रुटियों और कई वोटरों के गलत स्थान पर फीड होने जैसी समस्याएँ आई हैं। इन सभी मुद्दों पर प्रशासन से बात कर समाधान कराने का काम किया जा रहा है।

  • चुनाव आयोग द्वारा समय बढ़ाए जाने पर प्रतिक्रिया

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ाए जाने पर उन्होंने कहा कि केवल यूपी ही नहीं, कई राज्यों में अब तक लगभग 30–40% काम ही पूरा हो पाया है। कई जगह बीएलओ प्रशिक्षित नहीं हैं और कई को ऐप चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। समय बढ़ाया जाना जरूरी था, लेकिन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए और भी समय बढ़ाया जाए तो बेहतर रहेगा।

  • तीन महीने बढ़ाने की मांग

समय सीमा की मांग पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही तीन महीने का समय बढ़ाने की बात कह चुके हैं। अगर समय सीमा बढ़ाई गई तो कार्यकर्ता भी बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हो सकेगी।

  • असम सरकार के बहुविवाह बिल पर प्रतिक्रिया

असम सरकार द्वारा एक से अधिक विवाह पर 7 वर्ष की सजा वाले बिल पर बोलते हुए पिंकी यादव ने कहा यह असम सरकार का निर्णय है, उन्होंने किस सोच से यह कदम उठाया है, इसकी जानकारी वही दे सकते हैं।बैठक के दौरान विधायक पुत्र सुहेल इक़बाल, जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी, असमोली विधायक पिंकी यादव, विमलेश कुमारी, सईद अख्तर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow