Sitapur : मिश्रित ब्लाक में रबी फसल गोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को आधुनिक खेती, योजनाओं और मोटे अनाज की खेती के लिए किया गया जागरूक
गोष्ठी में कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक खेती के तरीके, मृदा स्वास्थ्य, फसल अवशेष प्रबंधन, बागवा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
मिश्रित (सीतापुर)। प्रदेश सरकार के किसान जागरूकता अभियान 2025-26 के तहत बुधवार को कृषि विभाग द्वारा ब्लाक परिसर मिश्रित में एक दिवसीय रबी कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने दीप प्रज्वलन कर किया।
गोष्ठी में कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक खेती के तरीके, मृदा स्वास्थ्य, फसल अवशेष प्रबंधन, बागवानी और मोटे अनाज की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के नए-नए उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक (एडीओ एजी) जय प्रकाश सिंह ने विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से बीज शोधन, उन्नत खेती के तरीके अपनाने और दलहन-तिलहन के साथ मोटे अनाज की खेती बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए 800 से अधिक किसानों को सरसों, उड़द, मसूर आदि फसलों के मुफ्त बीज वितरित किए गए हैं।
गोष्ठी में बीज भंडार प्रभारी महेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिश्रित देवेश पांडेय, ब्लाक के विभिन्न गांवों के सैकड़ों किसान और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा।
Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा
What's Your Reaction?