Sambhal : ईद-उल-फितर पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग, सपा नेता ने डीएम-एसपी को भेजा पत्र

अपने पत्र में फिरोज़ ख़ां ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगहों पर कांवड़ियों और शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाती है, जिससे धार्मिक आ

Mar 10, 2026 - 21:43
 0  2
Sambhal : ईद-उल-फितर पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग, सपा नेता ने डीएम-एसपी को भेजा पत्र
Sambhal : ईद-उल-फितर पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग, सपा नेता ने डीएम-एसपी को भेजा पत्र

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ईद-उल-फितर को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता ने एक अनोखी मांग उठाई है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ ख़ां ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर ईद-उल-फितर और अलविदा जुम्मा के मौके पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की अनुमति मांगी है।अपने पत्र में फिरोज़ ख़ां ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगहों पर कांवड़ियों और शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाती है, जिससे धार्मिक आस्था का सम्मान होता है। इसी तरह मुस्लिम समुदाय भी रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखकर इबादत करता है और एक महीने बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाता है। उन्होंने कहा कि सम्भल की शाही जामा मस्जिद और ईदगाह में अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर के दिन बड़ी संख्या में नमाज़ी इकट्ठा होते हैं।ऐसे में नमाज़ के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाए तो यह मुस्लिम समुदाय के लिए सम्मान की बात होगी और समाज में भाईचारे का संदेश भी जाएगा। फिरोज़ ख़ां ने पत्र में यह भी लिखा है कि यदि शासन या प्रशासन अपने स्तर से यह व्यवस्था नहीं कर सकता तो वह स्वयं अपने खर्चे पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति देने की मांग की है। फिलहाल इस मांग को लेकर प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस पत्र के सामने आने के बाद जिले में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow