Mainpuri News: शादी से इंकार पर युवती को मारी गोली- शादी के लिए युवती को देखने के दौरान दिया घटना को अंजाम। 

जनपद मैनपुरी में बुधवार को ऐसी घटना घटित हुई कि उस घटना को जिसने भी देखा या सुना वह हैरान और चकित हो गया। वहीं घटना की अंजाम देने ....

By INA News Desk
May 29, 2025 - 18:48
633 Views
Mainpuri News: शादी से इंकार पर युवती को मारी गोली- शादी के लिए युवती को देखने के दौरान दिया घटना को अंजाम। 

रिपोर्ट- पंकज शाक्य 

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में बुधवार को ऐसी घटना घटित हुई कि उस घटना को जिसने भी देखा या सुना वह हैरान और चकित हो गया। वहीं घटना की अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही अपनी बाइक और सामान छोड़कर फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

दरअसल आपको बता दें कि जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली में मोटा रोड पर स्थित शगुन मैरिज होम में शादी के लिए लड़की दिखाई की रस्म चल रही थी। इसी बीच लड़का और लड़के पक्ष के लोगों ने युवक और युवती को अलग बात करने के लिए भेज दिया। जहां युवती के द्वारा युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे युवक बुरी तरफ से बौखला गया और अपने साथ लाए तमंचे से युवती के सिर में गोली मार दी। वहीं गोली चलने के आवाज सुनकर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।

जहां युवती लहुलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके पर ही तमंचा और अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर थाना पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक शहर भी मौके पर पहुंच गए। जिनके द्वारा घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी भोगांव भेजा गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवती की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रैफर कर दिया। इधर अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा मैरिज होम संचालक से पूंछतांछ कर जानकारी जुटाई गई है। 

Also Read- Mainpuri News: तीन कारों की आपसी भिड़ंत में दो की दर्दनांक मौत, छह घायल, मौके पर मच गई चीख पुकार।

  • क्या बोले क्षेत्राधिकारी भोगांव

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि एक लड़की के गोली मारने की सूचना हम लोगों को मिली थी। तत्काल हम लोगों ने मौके पर जाकर देखा कि दो पक्ष लड़की की शादी के लिए लड़की को दिखाने के लिए आए हुए थे। जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की ने शादी करने से लड़के को देखकर इंकार कर दिया। इसमें एक लड़का है अमुक पुत्र राजेश जो कि ग्राम सगामई थाना एलाऊ का रहने वाला है। उसने इस लड़की के सर में गोली मार दी।

वहीं मौके से हमें एक तमंचा एक कारतूस एक मोबाइल बाइक बरामद हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी जिसके गोली लगी है, उसकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं घायल लड़की को सैफई रेफर किया गया है। जैसे ही इसमें लड़की के परिजन तहरीर देते हैं तो निश्चित ही हम इसमे विधिक कार्यवाही करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow