Mainpuri News: तीन कारों की आपसी भिड़ंत में दो की दर्दनांक मौत, छह घायल, मौके पर मच गई चीख पुकार। 

मैनपुरी में बुधवार की रात्रि तेज रफ्तार तीनों कारों की आपसी भिड़ंत हो गई। वहीं भिड़ंत होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। कारों के आपसी...

May 29, 2025 - 11:19
81 Views
Mainpuri News: तीन कारों की आपसी भिड़ंत में दो की दर्दनांक मौत, छह घायल, मौके पर मच गई चीख पुकार। 

मैनपुरी- जनपद मैनपुरी में बुधवार की रात्रि तेज रफ्तार तीनों कारों की आपसी भिड़ंत हो गई। वहीं भिड़ंत होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। कारों के आपसी टकराव की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिनके द्वारा कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाल तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी के पास कुसमरा-बेवर मार्ग पर बुधवार रात को तीन कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also Read- Hathras News: दो मासूम बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा, बीमार पिता और मां पर भी किया था हमला।

वहीं पुलिस के अनुसार स्विफ्ट और ग्रांड विटारा कार में एक्सीडेंट हुआ। जहां कुसमरा-बेवर मार्ग पर कूड़ी गांव के पास कुसमरा से बेवर की ओर जा रही स्विफ्ट कार की सामने से आ रही ग्रांड विटारा कार से भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट कार में सवार 35 वर्षीय दुष्यंत निवासी ग्राम जसमई थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद और उनके साथी 36 वर्षीय सचिन निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कार भी इन कारों से टकरा गई। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है तथा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow