Hathras News: रजिस्ट्री ऑफिस के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों का धरना प्रदर्शन जारी।

रेवेन्यू बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन व स्टाम्प वेण्डर ऐसोसिएशन की आज सातवें दिन भी रजिस्ट्री ऑफिस को प्राईवेट निजीकरण...

May 29, 2025 - 11:07
47 Views
Hathras News: रजिस्ट्री ऑफिस के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों का धरना प्रदर्शन जारी।
धरना देते अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर

हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन व स्टाम्प वेण्डर ऐसोसिएशन की आज सातवें दिन भी रजिस्ट्री ऑफिस को प्राईवेट निजीकरण के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन रेवेन्यू बार ऐसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी व दस्तावेज लेखक ऐसोसिएशन के सचिव राहुल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जिसका संचालन मदन मोहन गौड एड. ने किया।

धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखको व स्टाम्प वेन्डरो में काफी रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने सीधे स्वर में चेतावनी दी कि वर्तमान सरकार द्वारा जो रजिस्ट्री कार्यालयों का निजीकरण किया जा रहा है, उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा तथा यह व्यवस्था किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दी जायेगी तथा दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के सचिव राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि जनपद की चारों तहसीलों का संयुक्त धरना प्रदर्शन आज  29 मई को  सदर तहसील पर किया जायेगा।

Also Read- Hathras News: दो मासूम बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा, बीमार पिता और मां पर भी किया था हमला।

उक्त धरना प्रदर्शन में प्रमोद कुमार गोस्वामी एड., उपेन्द्र पाठक एड., जमुना प्रसाद शर्मा एड., राजकुमार अग्निहोत्री एड., भूपेन्द्र शर्मा एड., योगेन्द्र सिंह एड., सुदर्शन शर्मा एड., रंजीत कुमार एड., मदनमोहन गौड एड., गम्भीर सिंह एड., तरूण कुमार कातिब, विजेन्द्र सिंह कातिब, सतेन्द्र रावत कातिब, आदित्य कुलश्रेष्ठ कातिब, जयन्त रावत कातिब, मनोज कुमार वार्ष्णेय कातिब, भानू प्रकाश कातिब, बनवारी लाल कातिब, राममोहन उपाध्याय, दीपांशु वार्ष्णेय, असगर खान, श्यामबहादुर तथा सभी अधिवक्तागण व दस्तावेज लेखकगण व स्टाम्प वेण्डर आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow