हरदोई: कोलकाता रेप-मर्डर कांड के विरोध में व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

By INA News Desk
Aug 22, 2024 - 22:27
55 Views
हरदोई: कोलकाता रेप-मर्डर कांड के विरोध में व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
Advertisement
Advertisement

हरदोई।
कोलकाता में बीते 8-9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ हुए नृशंस रेप-मर्डर कांड के विरोध में जिले के कई व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। व्यापारी नेता नवल माहेश्वरी की अगुआई में पदुम गुप्ता, प्रमोद जैन, सौरभ तिवारी, केशनू गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय, विनोद गुप्ता, दिनेश त्यागी, संजय मिश्रा, नरेश, कमल सहित कई अन्य व्यापारियों ने शिवलिया मंदिर से शुरू करके नजहाई चौराहे और सदर बाजार होते हुए बड़े मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें - हरदोई: बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया

व्यापारियों ने कहा कि कोलकाता में हुई यह अमानवीय घटना बहुत निंदनीय है। वहां की सरकार को इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया जाना चाहिए और साथ ही दिन-रात हमारी सेवा में लगे रहने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement