Sambhal: जमा मस्जिद बुकनाला सादात के मौलाना का खंडन 'ईद न मनाने' की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक: मौलाना सय्यद ईसार हुसैन नकवी। 

जिला सम्भल की जमा मस्जिद बुकनाला सादात के जुम्मा व जमात जमा मस्जिद मौलाना सय्यद ईसार हुसैन नकवी ने अपने नाम से प्रकाशित

By INA News Desk
Mar 3, 2026 - 18:44
46 Views
Sambhal: जमा मस्जिद बुकनाला सादात के मौलाना का खंडन 'ईद न मनाने' की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक: मौलाना सय्यद ईसार हुसैन नकवी। 
फेसबुक पर वायरल वीडियो

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जिला सम्भल की जमा मस्जिद बुकनाला सादात के जुम्मा व जमात जमा मस्जिद मौलाना सय्यद ईसार हुसैन नकवी ने अपने नाम से प्रकाशित “ईद न मनाने” संबंधी खबरों का सख्त खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने ऐसी कोई घोषणा या ऐलान नहीं किया है और कुछ समाचार पत्रों में उनके नाम से प्रकाशित खबर पूरी तरह असत्य, भ्रामक और निराधार है। मौलाना नकवी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि उनके नाम से यह खबर बिना किसी पुष्टि और बातचीत के प्रकाशित कर दी गई। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस प्रकार की अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोत से ही करें।

  • “ग़म है, लेकिन तरीका हमारा अपना है”

मौलाना ने अपने बयान में कहा कि मरजा-ए-आली कद्र हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली खामनेई की शहादत की खबर से आलम-ए-इस्लाम, विशेषकर शियायाने अली इब्ने अबी तालिब (अ.) ग़मगीन हैं। लेकिन ग़म मनाने का एक धार्मिक और पारंपरिक तरीका होता है, जिसे अहले बैते ताहिरीन (अ.) की सीरत के अनुसार निभाया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से जो यह बात कही गई कि “शिया हज़रत ईद नहीं मनाएंगे, नए कपड़े नहीं पहनेंगे या जुमातुल विदा पर काली पट्टी बांधेंगे” यह पूरी तरह गलत है। मौलाना के अनुसार, “हम ग़म दिखाने के लिए कोई दिखावा या शोबाज़ी नहीं करते। हमारा हर अमल अल्लाह की रज़ा के लिए होता है। अजादारी और ज़िक्र-ए-अहले बैत के ज़रिये हम अपने ग़म का इज़हार करते हैं।”

  • संबंधित समाचार पत्र से स्पष्टीकरण की तैयारी

मौलाना सय्यद ईसार हुसैन नकवी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित समाचार पत्रों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और उचित वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरें समाज में भ्रम और अनावश्यक तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए मीडिया को भी जिम्मेदारी के साथ खबर प्रकाशित करनी चाहिए। मौलाना ने क्षेत्रवासियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट खबर को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

Also Read- Lucknow: सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा कहा, विदेशी निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow