Sambhal: सम्भल में जामा मस्जिद परिक्रमा स्थगित, महंत ऋषिराज गिरि का विवादित बयान, प्रशासन अलर्ट।
सम्भल में जामा मस्जिद की परिक्रमा को लेकर बुधवार को स्थिति संवेदनशील रही। आयोजकों को प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण महंत ऋषिराज
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में जामा मस्जिद की परिक्रमा को लेकर बुधवार को स्थिति संवेदनशील रही। आयोजकों को प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण महंत ऋषिराज गिरि को निर्धारित पदयात्रा और परिक्रमा कार्यक्रम अचानक स्थगित करना पड़ा। हालांकि उन्होंने आगंतुको के साथ कैलादेवी धाम की परिक्रमा कर परिक्रमा संकल्प पूरा किया। इस दौरान महंत ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से 19 नवंबर 2026 को पुनः कैलादेवी धाम पहुंचने का आह्वान किया।
लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बीच महंत ऋषिराज गिरि ने एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने सम्भल में “छ: दिसंबर दोहराने” की बात कही और जामा मस्जिद की कमेटी को असंवैधानिक करार दिया। उनके इस बयान ने स्थानीय स्तर पर तनाव की आशंका बढ़ा दी है। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रहे। पदयात्रा के पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाई गई और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अवांछित स्थिति न उत्पन्न हो सके। परिक्रमा स्थगित होने के बावजूद महंत के बयान ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी उत्तेजक गतिविधि पर सख्ती से निपटने की तैयारी में है। फिलहाल पूरे मामले पर सरकार और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता बनी हुई है।
What's Your Reaction?











