Sambhal: जामा मस्जिद में एएसआई अधिकारी से हुई बदसुलूकी में बड़ा खुलासा। 

जामा मस्जिद में एएसआई अधिकारी से हुई बदसूलकी में बड़ा खुलासा हुआ है जामा मस्जिद कमेटी ने खुद को विवाद से अलग करते हुए बदसलूकी के आरोपियों

By INA News Desk
Nov 18, 2025 - 11:36
144 Views
Sambhal: जामा मस्जिद में एएसआई अधिकारी से हुई बदसुलूकी में बड़ा खुलासा। 
जफर अली, सदर जामा मस्जिद

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में जामा मस्जिद में एएसआई अधिकारी से हुई बदसूलकी में बड़ा खुलासा हुआ है जामा मस्जिद कमेटी ने खुद को विवाद से अलग करते हुए बदसलूकी के आरोपियों का मस्जिद कमेटी से कोई संबंध न होने का दावा किया है। उन्होंने दोनों आरोपियों पर नमाज के बहाने जामामस्जिद में घुसकर जबर्दस्ती चंदा वसूलने का आरोप है।

जामामस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने इस संबंध में बताया कि आरोपी हाफिज और मौहम्मद काशिफ का जामा मस्जिद कमेटी से कोई संबंध नहीं है। दोनों कमेटी में न मेंबर है और ना ही कोई पदाधिकारी हैं। जामा मस्जिद के सदर ने नमाज के बहाने आरोपियों पर जामा मस्जिद में घुसकर जबर्दस्ती चंदा वसूलने का आरोप लगाया है। आपको बता दें की पुलिस ने एक आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही दूसरा आरोपी मौहम्मद काशिफ है जिसकी तलाश जारी है। वहीं एसपी ने दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है वरना कहा कि जब मस्जिद एएसआई मोन्यूमेंट है मोन्यूमेंट की देखरेख एएसआई की जिम्मेदारी है एएसआई के काम में दखल देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- Lucknow: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow