Sambhal: सम्भल हिंसा का एक साल पूरा होने पर प्रशासन अलर्ट, पद यात्रा को लेकर डीएम ने आयोजकों से बात करने की बात कही।

सम्भल डीएम ने बताया कि सम्भल में लगातार सुरक्षा है 24 नवंबर को सम्भल में मजिस्ट्रेट्स को तैनात किया जाएगा। 19 नवंबर को आहूत अंतर्राष्ट्रीय हरिहर

By INA News Desk
Nov 18, 2025 - 11:44
243 Views
Sambhal: सम्भल हिंसा का एक साल पूरा होने पर प्रशासन अलर्ट, पद यात्रा को लेकर डीएम ने आयोजकों से बात करने की बात कही।

उवैस दानिश, सम्भल

24 नवंबर को सम्भल हिंसा को एक साल पूरा हो जाएगा। आगामी चौबीस नवंबर को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है सम्भल म़ें मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी वहीं अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना की पद यात्रा को लेकर डीएम ने आयोजकों से बात करने की बात कही है।

सम्भल डीएम ने बताया कि सम्भल में लगातार सुरक्षा है 24 नवंबर को सम्भल में मजिस्ट्रेट्स को तैनात किया जाएगा। 19 नवंबर को आहूत अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना की पदयात्रा के मद्देनजर डीएम ने आयोजकों से बात करने की बात कही है। सम्भल में सुरक्षा के मद्देनजर लगातार बीएनएस की धारा 163 लागू है जिसके तहत प्रशासन सम्भल में एहितयाती सुरक्षा बंदोबस्त कर रहा है।

आपको बताते चलें कि 19 नवंबर 2024 को सम्भल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए एक केस दायर किया गया था जिला कोर्ट द्वारा 19 नवंबर को ही सर्वे का आदेश दिया गया था उसके बाद दूसरा सर्वे 24 नवंबर 2024 को कराया गया था जिस दौरान सम्भल में हिंसा भड़की थी जिसमें कई लोगों की जान गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने सम्भल में लगभग ढाई सौ कैमरे लगाए हैं वही शाही जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण हुआ है। 19 नवंबर को केस दायर होने का एक साल पूरा होने पर अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना का पद यात्रा निकालना प्रस्तावित है। वही 24 नवंबर को सम्भल हिंसा का एक साल पूरा होने पर प्रशासन अलर्ट है।

Also Read- Sambhal: आईपीएल में दमखम दिखाने को पसीना बहा रहे मोहसिन खान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow