Sambhal: सम्भल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा पर पुलिस का शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की की मुनादी।

भारत से फरार चल रहे सम्भल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता और कुख्यात अपराधी शारिक साटा पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट की अनुमति के बाद शनिवार को पुलिस

By INA News Desk
Oct 26, 2025 - 11:47
144 Views
Sambhal: सम्भल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा पर पुलिस का शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की की मुनादी।
सम्भल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा पर पुलिस का शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की की मुनादी।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। भारत से फरार चल रहे सम्भल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता और कुख्यात अपराधी शारिक साटा पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट की अनुमति के बाद शनिवार को पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चिपकाया और ढोल बजाकर कुर्की की मुनादी की।

जानकारी के अनुसार, नखासा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई सम्भल हिंसा केस में की है, जिसमें शारिक साटा पर विदेश से हिंसा भड़काने और चार लोगों की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने पहले ही उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शारिक साटा 2020 से भारत से फरार है और वर्तमान में दुबई में छिपा हुआ बताया जा रहा है। उसके खिलाफ अब तक कुल 59 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से पांच नए केस सम्भल हिंसा के बाद जोड़े गए हैं। चार्जशीट के अनुसार, शारिक साटा ने सम्भल में 24 नवंबर को अपने गुर्गों के जरिए हिंसा भड़काने और चार लोगों की हत्या कराने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है और गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी एक संपत्ति राज्य सरकार के नाम कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उस जमीन पर अब असमोली सीओ का कार्यालय बनाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल जिस मकान पर कुर्की की कार्रवाई हुई है, उसमें उसकी पत्नी रह रही है, लेकिन संपत्ति कुर्क होने के बाद यह सरकारी संपत्ति मानी जाएगी।

Also Read- Lucknow: छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow