अयोध्या: Dava India का देवकाली में नया आउटलेट शुरू, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन।

देवकाली क्षेत्र में दवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Dava India के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि Lallu Singh द्वारा

By INA News Desk
Mar 3, 2026 - 23:44
64 Views
अयोध्या: Dava India का देवकाली में नया आउटलेट शुरू, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन।
अयोध्या: Dava India का देवकाली में नया आउटलेट शुरू, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन।

अयोध्या। देवकाली क्षेत्र में दवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Dava India के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि Lallu Singh द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष Vijay Kumar Gupta ने किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दवा इंडिया का यह नया आउटलेट क्षेत्रवासियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने नए आउटलेट की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और बेहतर विस्तार होगा।

इस अवसर पर दवा इंडिया के कार्यकारी प्रबंधक दीपक चौधरी, प्रबंधक संदीप यादव, फतेहगंज पार्षद हरीशचंद्र गुप्ता ‘राजू’, व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता रामबाबू, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ध्रुव गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और क्षेत्रवासियों से नई सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई।

Also Read- Lucknow: महिलाओं की प्रतिभा से चमका सरस मेला, बोले उपमुख्यमंत्री – ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं महिलाएं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow