Ayodhya: अयोध्या में सूतक काल के बीच परंपरागत रंगोत्सव, सर्राफा बाजार में दिखा सौहार्द का अनोखा रंग।
रामनगरी में होली से एक दिन पूर्व सूतक काल के दौरान भी पारंपरिक रंगोत्सव का उल्लास देखने को मिला। चौक क्षेत्र के सर्राफा
अयोध्या। रामनगरी में होली से एक दिन पूर्व सूतक काल के दौरान भी पारंपरिक रंगोत्सव का उल्लास देखने को मिला। चौक क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों ने बच्चों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर लगभग सौ वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए उत्साहपूर्वक होली खेली।
सर्राफा बाजार और रिकाबगंज क्षेत्र में व्यापारियों व उनके बच्चों ने राहगीरों पर रंग और गुलाल उड़ाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा चौक क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्ति व उल्लास से सराबोर हो गया।
उत्सव के दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का विशेष ध्यान रखा गया। चौक स्थित शिया मस्जिद को एहतियातन कपड़े से ढक दिया गया, ताकि उस पर रंग न पड़े और साम्प्रदायिक सद्भाव बना रहे। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया।
प्रशासन और स्थानीय समितियों की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभाली। शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन ने रामनगरी की सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी समरसता की एक बार फिर मिसाल पेश की।
What's Your Reaction?











