Sitapur: खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोती, किसानों ने SDM से लगाई न्याय की गुहार।
सीतापुर जनपद की मिश्रिख तहसील क्षेत्र के लालपुर कुन्दरौली गांव में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट किए जाने का गंभीर मामला
सीतापुर। सीतापुर जनपद की मिश्रिख तहसील क्षेत्र के लालपुर कुन्दरौली गांव में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लालपुर कुन्दरौली निवासी सतीश कुमार सिंह, साकेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह पुत्र उदित प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि वे गाटा संख्या 243 के विधिवत भूमिधर हैं। भूमि की पैमाइश के लिए उन्होंने बीती 10 फरवरी को तहसील में आवेदन भी किया था।
किसानों का आरोप है कि इसके बावजूद 12 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे विपक्षी राम सिंह, बलराज सिंह, ललित सिंह, अजीत सिंह, शिवम सिंह और सूर्यांश सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और उनकी सरसों व गेहूं की खड़ी फसल जोतकर नष्ट कर दी। पीड़ितों का कहना है कि फसल बर्बाद करने के बाद आरोपी उनके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार के अनुसार सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिससे परिवार दहशत में है। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें भयभीत करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की नीयत से यह कृत्य किया गया है। फसल नष्ट होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। किसानों ने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा परिवार की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
Also Read- Sitapur: इस होली फीकी पड़ी फगुआ की परंपरा, चौपालों से गायब हुए होलीहार।
What's Your Reaction?











