ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ऋषि सांदीपनि आश्रम में भक्ति, संगीत और फूलों की होली का भव्य संगम।

ऋषि सांदीपनि आश्रम, सेक्टर 16B में आयोजित सनातन होली मिलन समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में

Mar 3, 2026 - 17:38
 0  3
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ऋषि सांदीपनि आश्रम में भक्ति, संगीत और फूलों की होली का भव्य संगम।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ऋषि सांदीपनि आश्रम में भक्ति, संगीत और फूलों की होली का भव्य संगम।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ऋषि सांदीपनि आश्रम, सेक्टर 16B में आयोजित सनातन होली मिलन समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सनातन की गूंज, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्रीराम स्तुति, वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच फूलों की शुद्ध एवं सात्विक होली खेली गई। पूरा आश्रम परिसर राममय वातावरण और भक्तिमय संगीत से सराबोर नजर आया।

सुरम्य भजनों की मधुर ध्वनि ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई। समारोह में लगभग 20–25 सोसायटियों के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और गरिमामय रहा।

प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में राम गोपाल उपाध्याय, हरिश शर्मा, सदन शर्मा, अमित चौहान, पवन, जे.के. शर्मा, सतीश शर्मा, सी.पी. शर्मा, जे.एन. प्रसाद, करम सिंह पाल, आर.के. चौहान, चौधरी, सुदेश चंद्र शर्मा, वीरेश शर्मा, जय सिंह, अमित, ब्रजकिशोर, अजय, हरीश, विकास, अनिल, जीतेन्द्र और आयुष्मान सत्या सहित 60 से अधिक गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रीय सम्मानित नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इन सोसायटियों के निवासियों ने लिया भाग

समारोह में समारोह में Royal Court, Nirala Aspire, Gulshan Bellina, Panchsheel Society, KBKNOWS, Victory Amara, Chhapraula, Himalaya Pride, Kingson Villa, Vrindavan Garden, Chipyana Village, Casa Green, Sanskriti Garden, Golden Valley सहित आसपास के अन्य आवासीय क्षेत्रों के लोगों ने सहभागिता की।

आयोजकों ने सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सत्संग, सेवा और सनातन मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Also Read- Lucknow: सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।