प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई

By INA News Desk
Mar 2, 2026 - 21:44
39 Views
प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।
प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।
  •  जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जाने के दिए निर्देश 
  •  आमजन से रंगों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने  की अपील 


उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं बल्कि परस्पर प्रेम,सम्मान,सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है। 

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर एवं नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि होली पर्व को देखते हुए जनपद के प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में होली पर्व व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन पूजा तथा होली पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो जिसके लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

श्री खन्ना ने आम जन से अपील की है कि रंगों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों पालन करें और सामाजिक आत्मीयता के साथ होली पर्व को मनाएं।

Also Read- यूपी की नई पहचान: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी, सिंगापुर-जापान दौरे ने खोले नए द्वार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow