Hardoi: बच्चों की लड़ाई में कूदा पूरा गांव: दो गांवों में जमकर चले लाठी-डंडे, 18 नामजद और दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा। 

जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। ऐंचामऊ पुल के पास स्थित

By INA News Desk
Mar 5, 2026 - 22:57
137 Views
Hardoi: बच्चों की लड़ाई में कूदा पूरा गांव: दो गांवों में जमकर चले लाठी-डंडे, 18 नामजद और दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा। 
बच्चों की लड़ाई में कूदा पूरा गांव: दो गांवों में जमकर चले लाठी-डंडे, 18 नामजद और दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा। 

हरदोई। जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। ऐंचामऊ पुल के पास स्थित ग्राम परचल रसूलपुर (थाना बिलग्राम) और ग्राम ऐंचामऊ (थाना सुरसा) के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 18 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों गांवों के बच्चे नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बच्चों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद दोनों गांवों के लोगों तक पहुंच गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। संघर्ष में परचल रसूलपुर पक्ष के गोविन्द, संदीप, छोटू, राजू, अजय, पिन्सू और सरोज घायल हो गए। वहीं ऐंचामऊ पक्ष के विजय पाल, पुष्पेन्द्र और रामजीव को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

  • इन लोगों को किया गया नामजद

परचल रसूलपुर (थाना बिलग्राम) पक्ष से उपेन्द्र उर्फ छोटे भइया पुत्र बुलाकी, रघुवीर उर्फ बीरा पुत्र रामचन्द्र, प्रेमपाल पुत्र बुलाकी, कौशल पुत्र प्रेमपाल, संदीप पुत्र प्रेमपाल, धर्मेन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण, गंगाकुमार, मनीष सहित 10-20 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। वहीं ऐंचामऊ (थाना सुरसा) पक्ष से नीरज पुत्र रामदास, नवल पुत्र रामदास, कौशल पुत्र अशर्फी, अवधेश पुत्र साधू, बलवीर पुत्र ज्योति, कल्लू पुत्र ज्योति, अनूप पुत्र बाबू, अभिषेक पुत्र विमलेश सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • पुलिस छावनी में तब्दील हुए दोनों गांव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी सदर अंकित मिश्रा और उपजिलाधिकारी सुशील मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

  • पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की का आरोप

बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम के साथ कुछ दबंगों ने धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाल ली और अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई।थानाध्यक्ष सुरसा सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Also Read- Hardoi: होली मिलन बना खूनी संघर्ष: कांता-भाला और तलवार से युवक पर हमला, हालत गंभीर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow