Ballia : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौ तस्कर बबलू नट गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पूछताछ में पता चला कि वह 25 हजार का इनामी वांछित गौ तस्कर है। 8 फरवरी को गौवंश तस्करी करते समय उसका साथी गिरफ्तार हुआ था लेकिन वह फरार हो गया था। घायल बबलू नट
Report- S.Asif Hussain Zaidi
बलिया के बांसडीह में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हिस्ट्रीशीटर और गौ तस्कर बबलू नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। रात करीब 11:42 बजे हुसैनाबाद मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह भागने लगा और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गया। पुलिस से घिरने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बबलू नट के दाहिने पैर में गोली लगी।
पूछताछ में पता चला कि वह 25 हजार का इनामी वांछित गौ तस्कर है। 8 फरवरी को गौवंश तस्करी करते समय उसका साथी गिरफ्तार हुआ था लेकिन वह फरार हो गया था। घायल बबलू नट पुत्र सुलेमान नट निवासी आदर थाना बांसडीह का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Click : Lucknow : संघर्ष से सम्मान तक- बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल
What's Your Reaction?











