Sambhal : हाईकोर्ट की लंबी तारीख बनी बाधा, 2026 में नहीं लगेगा नेजा मेला

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में प्रशासन द्वारा नेजा मेले पर अचानक रोक लगा दी गई थी। उस समय झंडा गाड़ने की तिथि से ठीक एक दिन पहले सूचना दी गई, जिससे न्यायालय जा

Feb 23, 2026 - 21:38
 0  4
Sambhal : हाईकोर्ट की लंबी तारीख बनी बाधा, 2026 में नहीं लगेगा नेजा मेला
Sambhal : हाईकोर्ट की लंबी तारीख बनी बाधा, 2026 में नहीं लगेगा नेजा मेला

Report : उवैस दानिश, सम्भल

धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा नेजा मेला इस वर्ष आयोजित नहीं हो पाएगा। प्रशासनिक रोक और न्यायालय में लंबित मामले के चलते 2026 में नेजा मेले पर विराम लग गया है। यह जानकारी धार्मिक नगर नेजा कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मसूदी ने बातचीत में दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में प्रशासन द्वारा नेजा मेले पर अचानक रोक लगा दी गई थी। उस समय झंडा गाड़ने की तिथि से ठीक एक दिन पहले सूचना दी गई, जिससे न्यायालय जाने का अवसर नहीं मिल सका। वर्ष 2026 के लिए कमेटी ने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी और 10 मार्च को झंडा गाड़ने तथा 17, 18 और 19 मार्च को मेले के आयोजन का प्रस्ताव देते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमेटी ने जनवरी 2026 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की।

सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष द्वारा एक अन्य मामले नगर पालिका द्वारा मेले के ग्राउंड के गेट बंद किए जाने को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की गई। यह मामला भीड़ और आवागमन की समस्या से जुड़ा है, न कि नेजा मेले के आयोजन से। शाहिद मसूदी के अनुसार 23 फरवरी को हुई सुनवाई में अदालत ने चार सप्ताह बाद की तारीख दे दी, जिसका सीधा अर्थ है कि इस साल नेजा मेला संभव नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश का सम्मान किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस वर्ष अपने घरों में ही नियाज़-नज़्र अदा करें और सय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी की अकीदत के साथ इबादत करें। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नेजा मेला पूरे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

Also Click : Lucknow : संघर्ष से सम्मान तक- बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow