Sambhal : हल्लू सराय में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, किराएदार का लाखों का सामान जलकर राख

मकान में किराए पर रहने वाले ताराचंद पुत्र शंकर लाल अपनी पत्नी प्रतिज्ञा और दो बच्चों कार्तिक व माही के साथ निवास करते हैं। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि ताराचं

Feb 23, 2026 - 21:36
 0  10
Sambhal : हल्लू सराय में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, किराएदार का लाखों का सामान जलकर राख
Sambhal : हल्लू सराय में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, किराएदार का लाखों का सामान जलकर राख

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सोमवार को चामुंडा मंदिर रोड, मोहल्ला हल्लू सराय स्थित अशोक पवार पुत्र गंगा शरण के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल में अज्ञात कारणों से लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायामकान में किराए पर रहने वाले ताराचंद पुत्र शंकर लाल अपनी पत्नी प्रतिज्ञा और दो बच्चों कार्तिक व माही के साथ निवास करते हैं। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि ताराचंद और उनकी पत्नी प्रतिज्ञा घर पर मौजूद नहीं थे। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़िता प्रतिज्ञा ने बताया कि वह रोज की तरह घर का सारा काम निपटाकर और सभी जरूरी सामान बंद करके ब्यूटी पार्लर गई थीं। घर में न तो गैस चालू थी और न ही कोई दीपक या बिजली का उपकरण चल रहा था।उन्हें केवल फोन के माध्यम से घर में आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचीं, तब तक घर में धुएं का गुबार फैला हुआ था। आग की चपेट में आने से घर में रखा फ्रिज, कूलर, बेड, अलमारियां, कपड़े, घरेलू सामान और कीमती वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं।प्रतिज्ञा के अनुसार आग से करीब दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान की आशंका है, जबकि कुछ सोने के गहने भी जलने की चर्चा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

Also Click : Lucknow : संघर्ष से सम्मान तक- बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow