सहारनपुर पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व

Oct 4, 2025 - 11:25
 0  137
सहारनपुर पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, गिरफ्तार।
सहारनपुर पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, गिरफ्तार।

सहारनपुर: पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व गस्त की जा रही है । इस क्रम में आज दिनांक 03/10/2025 को शाम के समय थाना प्रभारी फतेहपुर द्वारा मय पुलिस टीम छुटमलपुर हाईवे कट के पास चैकिंग की जा रही थी तभी छुटमलपुर फ्लाईओवर के नीचे से 01 मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, तो नही रूके पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करके हाईवे के नीचे वाले रास्ते से बडकला की तरफ भागने लगे। 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर बाग के पास बदमाशो की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई तथा पुलिस टीम को नजदीक आते देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फिर से फायरिंग कर दी और मोटरसाइकिल छोडकर बाग की तरफ भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नदीम पुत्र फय्याज उर्फ छोटा निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई।

अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 पल्सर 220 मोटरसाइकिल (UP 11 BN 9388) बरामद। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त का साथी घने बाग का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश हेतु लगातार काम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश नदीम उपरोक्त एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जो थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी व 25 हजार का ईनामिया बदमाश है, जिस पर गौकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आदि के तहत जनपद सहारनपुर व उत्तराखण्ड के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/25 धारा 109(1)/191(2)/191(3)/ 190/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

Also Read- Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।