Hardoi: हरदोई पुलिस ने चोरी के हिस्ट्रीशीटर कमरूल को मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली।

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का माल, नकदी

Nov 1, 2025 - 17:49
42 Views
Hardoi: हरदोई पुलिस ने चोरी के हिस्ट्रीशीटर कमरूल को मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली।
हरदोई पुलिस ने चोरी के हिस्ट्रीशीटर कमरूल को मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली।

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का माल, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए।

सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज मोहल्ले में संजय राजपूत के घर से रात में अज्ञात चोरों ने 60 हजार रुपये नकदी और आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटना को जल्द सुलझाने के लिए टीम गठित की।

अपराध रोकने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी कमरूल बघौली रोड से सांडी की ओर चोरी का सामान बेचने आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने भीतपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के निकट घेराबंदी की। वहां पैदल आते एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें कमरूल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के आभूषण, 9200 रुपये नकदी, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपी कमरूल पुत्र अन्ना काजीपुरा मोहल्ला, बिलग्राम थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित 21 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राकेश यादव, सतेंद्र, अंकुर, श्यामबाबू, कुलदीप, विनय, सतीश, अंकित कश्यप और अनिल शामिल रहे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Read- Hardoi : हरदोई के शाहाबाद में पिता की हत्या का मामला सुलझा, बेटे समेत दो गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow