Hardoi : हरदोई के शाहाबाद में पिता की हत्या का मामला सुलझा, बेटे समेत दो गिरफ्तार
विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रामसुरेश और चचेरे भाई मनरेश ने खेत बेचा था। पैसे विवेक के पिता के पास थे, जिन्हें वह अपनी बड़ी भाभी को देना
शाहाबाद पुलिस ने रामसुरेश की हत्या के मामले में उनके बेटे विवेक कुमार और अमन कुमार को गिरफ्तार किया। एक किशोर को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपियों के पास से दो लकड़ी के डंडे, एक मोबाइल, एक लोहे का सरिया और एक लाख साठ हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रामसुरेश और चचेरे भाई मनरेश ने खेत बेचा था। पैसे विवेक के पिता के पास थे, जिन्हें वह अपनी बड़ी भाभी को देना चाहते थे। रुपये मांगने पर रामसुरेश ने गाली-गलौच की। इससे नाराज होकर विवेक और अमन ने योजना बनाई कि रामसुरेश को मारकर पैसे बराबर बांट लेंगे।
रात में दोनों ने रामसुरेश के हाथ-पैर बांधे, लकड़ी के डंडों से पीटा और गंभीर हालत में दुकान से सौ मीटर दूर धान के खेत में फेंक दिया। चोरी का शक पैदा करने के लिए पास की एक दुकान का लोहे का सरिया तोड़कर सामान इधर-उधर कर दिया। रामसुरेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में धारा 3(5)/115(2)/105 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई। पुलिस टीम में आनंद नारायण त्रिपाठी, सोमिल राम पासवान, अनिल कुमार, रामआसरे, हर्षित, मनोज कुमार गौड़, नितिन तोमर और गुंजन दिग्गल शामिल रहे।
Also Click : Deoband : तमंचा हाथ में लेकर डांस कर रहा युवक, वीडियो वायरल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी फरार
What's Your Reaction?











