Hardoi: हरदोई पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर शिवम गुप्ता को पकड़ा। 

हरदोई जिले के थाना पाली और शाहाबाद पुलिस ने मिलकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शिवम गुप्ता उर्फ मूली को गिरफ्तार किया। वह मोहल्ला

Nov 1, 2025 - 17:55
39 Views
Hardoi: हरदोई पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर शिवम गुप्ता को पकड़ा। 
हरदोई पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर शिवम गुप्ता को पकड़ा। 

हरदोई जिले के थाना पाली और शाहाबाद पुलिस ने मिलकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शिवम गुप्ता उर्फ मूली को गिरफ्तार किया। वह मोहल्ला बाजार भिंभा कस्बा और थाना शाहाबाद का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार शिवम गुप्ता कुल नौ लोगों के साथ मिलकर आर्थिक और शारीरिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर चोरी जैसे गंभीर अपराध करता था और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता था। इसी आधार पर थाना पाली में उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 360/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट दर्ज किया गया था।

इस गिरोह के सात अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही पकड़कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेज चुकी है।

शिवम गुप्ता का अपराध इतिहास

मुकदमा संख्या 49/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना शाहाबाद
मुकदमा संख्या 111/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पाली
मुकदमा संख्या 360/25 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना पाली

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी थाना शाहाबाद
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार थाना पाली
उप निरीक्षक अनिल कुमार थाना शाहाबाद
उप निरीक्षक राम आसरे थाना शाहाबाद
उप निरीक्षक अतुल सिंह थाना पाली
कांस्टेबल गुलाब सिंह थाना शाहाबाद
कांस्टेबल नितिन तोमर थाना शाहाबाद
कांस्टेबल हर्षित थाना शाहाबाद
कांस्टेबल मनोज गौड़ थाना शाहाबाद
कांस्टेबल मनोज कुमार थाना पाली

Also Read- Hardoi : हरदोई में सरदार पटेल जयंती पर पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow