Saharanpur : फतेहपुर में पुलिस और गौकश बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार
पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूर आगे बदमाशों ने मोटरसाइकिल बाग के रास्ते पर मोड़ी, जो फिसलकर गिर गई। पुलिस के पास पहुंचते देख उन्होंने फिर गोली चलाई। पु
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने गौकशी के एक शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ मुठभेड़ की। पुलिस टीम कलसिया रोड से ग्राम भटपुरा जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। मुजफ्फराबाद की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूर आगे बदमाशों ने मोटरसाइकिल बाग के रास्ते पर मोड़ी, जो फिसलकर गिर गई। पुलिस के पास पहुंचते देख उन्होंने फिर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिरफ्तार हो गया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुस्तकीम पुत्र शकील, निवासी ग्राम दतौली मुगल, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई। वह थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पशु चोरी और गौकशी के कई मामले दर्ज हैं। दूसरा बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा), दो जिंदा कारतूस .315 बोर, गौकशी के औजार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा और उनकी टीम ने कार्रवाई की। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Click : Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा
What's Your Reaction?











